कोई तो फ़ासला है जो तय नही होता
सदियों का सफ़र लम्हे में तय नही होता........!!
अजनबी से रिश्तों की गवाही क्या
महज़ कहने से रिश्ता तय नही होता......!!
गगन की ऊँचाइयों पर सवाल क्यों
यूँ शिकायत से रास्ता तय नही होता.......!!
कुछ तो दरमियाँ दूरी रही अनकही-सी
उम्र भर चले पर फ़ासला तय नही होता........!!
तक़दीर मिली मगर ज़रा तंग रही
कोई जंग जन्मों में तय नही होता........!!
बाख़बर भ्रम में जीता रहा 'पंखराज' हँस के
मन की गुमराही से जीवन तय नहीं होता......!!
पंखराज.......!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें